नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को विश्व गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कारों के लिये नामित किया गया है। यह आईडब्ल्यूजीए पुरस्कारों का छठा संस्करण है जो प्रति वर्ष खिलाड़यिों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये सम्मानित करता है। वर्ष 2019 के लिये कुल 25 खिलाड़यिों को 25 विभिन्न खेलों से चुना गया है। इन सभी खिलाड़यिों को उनके संबंधित अंतरराष्ट्रीय संघों ने नामित किया है। हॉकी की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ओर से इस अवार्ड के लिये रानी को नामित किया गया था।
रानी ने भारत को लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिये उन्हें नामित किया गया है। गत वर्ष एक्रोबैटिक जिमनास्टिक्स रूस के मारिया चेर्नोंवा और जियार्जी पटारिया ने 159,348 मतों के साथ यह पुरस्कार जीता था। ये जोड़ी अमेरिका के पावरलफि्टर जेनफिर थाम्पसन से कुछ ही मतों से आगे रही थीं। भारतीय हॉकी संघ (एचआई) ने रानी को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिये नामित किये जाने पर बधाई दी है।
संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा,‘‘ हम रानी के हॉकी के लिये उनके योगदान और उनकी उपलब्धियों के लिये उन्हें बधाई देते हैं। हम सभी हॉकी प्रशंसकों से अपील करते हैं कि रानी का समर्थन करें और महिला टीम को टोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारियों के लिये भी शुभकामनाएं देते हैं।’’