29 Mar 2024, 10:23:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेलो इंडिया में चमक दिखाएंगे देश के युवा सितारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 1:36AM | Updated Date: Jan 10 2020 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। देश के युवा खेल सितारे गुवाहाटी में 10 से 22 जनवरी तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे संस्करण में अपनी चमक बिखेरने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। इन खेलों में 37 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों टीमों के करीब 6,800 खिलाड़ी 20 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खेलो इंडिया युवा खेलों का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह के रंगारंग कार्यक्रम में असम का गौरव हीमा दास सहित अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़यिों के साथ असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू शामिल होंगे। इन खेलों में गत चैंपियन महाराष्ट्र को उपविजेता हरियाणा से कड़ी चुनौती मिलेगी। महाराष्ट्र ने पिछले खेलों में 579 सदस्यीय दल उतारा था और कुल 228 पदक जीते थे।
 
पहले संस्करण का चैंपियन और गत उपविजेता हरियाणा इस बार बड़े दल के साथ उतरने जा रहा है। हरियाणा ने इस बार 682 सदस्यीय दल उतारा है और वह महाराष्ट्र को चुनौती देने के लिए तैयार है। पिछले दो संस्करण में तीसरे स्थान पर रही दिल्ली इस बार अपनी स्थिति सुधारने और टॉप-2 में जाने के इरादे से उतरेगी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, खेलो इंडिया युवा खेलो के तीसरे संस्करण की मेजबानी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। इन खेलों ने भारत में खेल क्रांति शुरू कर दी है और हमें इस सच्चाई पर गौरव होना चाहिए कि टूर्नामेंट असम में हो रहे हैं। मैं सभी खिलाड़यिों को शुभकामनाएं देता हूं। खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेलों ने देश के युवा को निश्चित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का पूर्वोत्तर के युवाओं पर काफी प्रभाव पड़ेगा, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं देख सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »