29 Mar 2024, 04:18:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंध्र के मुख्यमंत्री ने तीरंदाज सुरेखा को किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2019 8:54PM | Updated Date: Dec 31 2019 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला तीरंदाज वेनम ज्योति सुरेखा को मंगलवार को सम्मानित किया। सुरेखा ने इस साल बैंकाक में 21वीं एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण और हॉलैंड में 50वीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। अर्जुन अवार्डी सुरेखा ने अपने पिता सुरेंद्र के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपने जीते हुए पदकों को दिखाया। रेड्डी ने तीरंदाज को भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। सुरेखा ने नवम्बर में अभिषेक वर्मा के साथ एशियायी तीरंदाजी में स्वर्ण जीता था जबकि जून में विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने दो कांस्य पदक जीते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »