29 Mar 2024, 02:38:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पॉवरलिफ्टर से निशानेबाज बने गौरव ने कांस्य पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 1:32AM | Updated Date: Dec 30 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पॉवरलिफ्टर से निशानेबाज बने गौरव शर्मा ने गाजियाबाद में आयोजित खेलो मास्टर्स गेम्स 2019-20 में 10 मीटर एआरएम निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। गौरव विश्व चैंपियन पॉवरलिफ्टर रह चुके हैं। इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में राज्य भर से निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कांस्य पदक जीतने के बाद गौरव ने कहा कि वह अपने नए खेल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

यह अभी शुरुआत है और अगली बार वह स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। गौरव ने कहा कि उनका सपना भारत का ओलम्पिक में प्रतिनिधित्व करना है और इसके लिए वह रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। भारत के अंतर्राष्ट्रीय कोच फलक शेर आलम से ट्रेनिंग ले रहे गौरव ने कहा कि उन्होंने पॉवरलिफ्टिंग में कई पदक जीते हैं और यही उपलब्धि वह निशानेबाजी में हासिल करना चाहते हैं। गौरव को हाल में दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स में सम्मानित किया गया था।

a
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »