19 Apr 2024, 01:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राज्य खेल में हैंडबॉल शामिल नहीं करने से खिलाड़ी मायूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 12:26AM | Updated Date: Dec 30 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में दो जनवरी से पहली बार हो रहे राज्य खेल में लोकप्रिय खेल हैंडबाल को शामिल नहीं किये जाने से हैंडबॉल के खिलाड़ी मायूस हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों के आठ हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि इन खेलों में खेल में सर्वाधिक लोकप्रिय खेल हैंडबॉल को शामिल नही किया गया है। हैंडबॉल का राज्य संघ बना हुआ है जिसके प्रदेश अध्यक्ष जैसलमेर के विधायक रूपाराम धनदे हैं तो सचिव तेजराज सिंह है। हैंडबॉल खिलाड़ी तैयार करने के लिए विभिन जिलों में प्रशिक्षक भी लगा रखे हैं। जिनके प्रशिक्षण पर राज्य सरकार लाखों रुपये खर्च करती है। दक्ष प्रशिक्षक लगाकर करीब हर जिले में हैंडबॉल खिलाड़ी तैयार करने के लिए कोच लगाए गए हैं जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर तैयार करते हैं, मगर राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने जा रहे राज्य खेल के महाकुम्भ में हैंडबॉल को छोड़कर सभी खेलों को शामिल किया गया है।
 
हैंडबॉल के हर जिले में बेहतर खिलाड़ी मौजूद हैं, इसके बावजूद हैंडबॉल को इसमे शामिल नही किया गया, जबकि इस खेल महाकुंभ में 18 खेलों को मान्य किया गया, जिनमें आठ हजार खिलाड़ी शिरकत करेंगे। राज्य खेल में हैंडबॉल को शामिल नही करने से हैंडबॉल के खिलाड़ी काफी निराश है। हैंडबॉल के उभरते खिलाड़ी सवाई सिंह ने बताया कि हम लम्बे समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन हैंडबॉल जैसे महत्वपूर्ण खेल की अनदेखी करके इसे स्टेट खेल में शामिल नहीं किया, जिससे खिलाड़ियों को निराशा हुई है। जब खिलाड़ियों को खिलाना नहीं था तो जिलों के हैंडबॉल के कोच लगाने की जरूरत ही क्या थी। अलबत्ता हैंडबॉल काफी लोकप्रिय खेल को स्टेट खेल में शामिल नहीं करने से खिलाड़ियों में निराशा जरूर है। उधर जैसलमेर के खेल खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य खेलों में 18 खेलों को ही शामिल किया है, जिनमें हैंडबॉल शामिल नहीं है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »