29 Mar 2024, 11:41:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भुल्लर, चौरसिया और शंकर संयुक्त दूसरे स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2019 1:10AM | Updated Date: Dec 28 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। श्रीलंका के अनुभवी गोल्फर एन थंगराजा ने डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली सत्र की आखिरी टाटा स्टील टूर गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में शुक्रवार को नौ अंडर 63 का शानदार कार्ड खेलकर एक शॉट की बढ़त बना ली। गोलमुड़ी गोल्फ कोर्स पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय स्टार गगनजीत भुल्लर ने 64 का कार्ड खेला और एसएसपी चौरसिया तथा शंकर दास के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए। हनी बैसोया ने अपने 68 के कार्ड में तीन ईगल खेल कर रिकॉर्ड की बराबरी की और वह संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।
 
श्रीलंका के 38 वर्षीय स्टार थंगराज का दो राउंड के बाद 15 अंडर 129 का स्कोर है। भुल्लर (64), चौरसिया (67) और शंकर दास (66) दो राउंड में 14 अंडर 130 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय स्टार ज्योति रंधावा (65) और आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान पर चल रहे दिल्ली के राशिद खान(70) कुल 134 के स्कोर के साथ संयुक्त 12वें तथा लीजेंड गोल्फर जीव मिल्खा सिंह (69) एक शॉट पीछे संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »