29 Mar 2024, 04:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवान गीता फोगाट बनीं मॉ, घर आया एक नन्हा मेहमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 2:40AM | Updated Date: Dec 25 2019 2:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने अपने फेसबुक पेज पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ मंगलवार को फोटो शेयर की है। गीता ने फोटो के साथ लिखा, "हेल्लो ब्वॉय। इस दुनिया में आपका स्वागत है। कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता।" रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं गीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी। उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद वह मैट पर वापसी करेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »