19 Apr 2024, 09:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लक्ष्य सेन अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2019 2:18AM | Updated Date: Dec 18 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के उभरते युवा स्टार लक्ष्य सेन हाल में बंगलादेश इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में अपनी खिताबी जीत की बदौलत मंगलवार को जारी ताजा बैडंमिटन रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग लगाकार अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने इस साल पांच खिताब जीते हैं जिनमें बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंज के अलावा बेल्जियम इंटरनेशनल, डच ओपन सुपर 100, सार्लोरलक्स सुपर 100 और स्कॉटिश ओपन के खिताब शामिल हैं।
 
पुरुष एकल रैंकिंग में अन्य भारतीयों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और बी साई प्रणीत तथा किदाम्बी श्रीकांत क्रमश: 11वें और 12वें स्थान पर बने हुए हैं। परुपल्ली  कश्यप (23), एच एस प्रणय (26), सौरभ वर्मा (28), समीर वर्मा (33) और शुभंकर डे (44) रैंकिंग में अगले क्रम पर हैं। साल के आखिरी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद विश्व चैंपियन पीवी सिंधू अपने छठे स्थान पर कायम हैं जबकि सायना नेहवाल का 11वां स्थान बरकरार हैं।
 
  पुरुष युगल में टॉप 10 में कोई भारतीय नहीं है और सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एक स्थान के सुधार के साथ 12वें नंबर पर आ गए हैं। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी 33वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय जोड़ी हैं। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी 28वें स्थान पर बने हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »