29 Mar 2024, 05:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने 1500 मीटर में जीते चार पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 12:44AM | Updated Date: Dec 4 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत ने यहां चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में मंगलवार को कुल चार पदक जीत लिए जिनमें पुरुषों का स्वर्ण पदक भी शामिल है। दशरथ रंगशाला स्टेडियम में भारतीय पुरुषों ने 1500 मीटर में स्वर्ण और रजत पदक जीता जबकि महिलाओं ने रजत और कांस्य पदक जीता। अजय कुमार सारो ने तीन मिनट 54.18 सेकंड का समय लेकर सोना जीता। अजीत कुमार ने तीन मिनट 57.18 सेकंड में रजत जीता। नेपाल को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग में चंदा (4:34.51) ने रजत और चित्रा पलाकीज़ (4.35.46) ने कांस्य जीता। श्रीलंका को स्वर्ण मिला।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »