20 Apr 2024, 19:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी और रविवदर करेंगे भारतीय चुनौती का नेतृत्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:30AM | Updated Date: Dec 2 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रीय चैंपियन रेलवे की साक्षी मालिक तथा अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता रविंदर 2019 सैफ खेलों में 6-9 दिसम्बर तक होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में क्रमश: महिला और पुरुष वर्गों में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने रविवार को सैफ खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में सात पुरुष और सात महिला पहलवान शामिल हैं। भारत दोनों वर्गों में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा।
 
पंजाब की 35 वर्षीय गुरशरण कौर ने सात साल के लम्बे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी की है। गुरशरण ने जालंधर में 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जिसकी बदौलत उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। महिला टीम की अन्य पहलवानों में ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी (62), शीतल (50), पिंकी (53), सरिता (57), अंशु (59) और अनीता श्योरण (68) शामिल हैं। पिछले संस्करण में स्वर्ण जीतने वाले रंिवदर (61) इस बार भारतीय चुनौती संभालेंगे। अन्य पुरुष पहलवानों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता पवन कुमार (86) और सत्यव्रत कादियान (97), राहुल (57),अमित (65), गौरव बालियान (74) और सुमित (125) शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »