24 Apr 2024, 18:07:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केन्या के बारसोटन कोलकाता रेस में लेंगे हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:10AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्याई धावक लियोनार्ड बारसोटन, डेनिएल चीबी और यूरोपियन चैंपियन लोनाह चेमताई सालपीटर कोलकाता में 25 दिसंबर को होने वाली 25 किलोमीटर रेस में हिस्सा लेने के लिये भारत दौरे पर आएंगे। बारसोटन अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पूर्व भारत में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेबल स्पर्धा में उतरेंगे। केन्याई धावक टोक्यो ओलंपिक में 10 हजार मीटर रेस में हिस्सा लेंगे। केन्याई धावक के लिये वर्ष 2017 में बर्लिन मैराथन चैंपियन केनेनिसा बेकेले द्वारा स्थापित 73:48 मिनट का कोर्स रिकार्ड तोड़ना चुनौती होगा। बारसोटन ने कोलकाता रेस को लेकर कहा,‘‘ वर्ष 2019 में मेरा सत्र अच्छा नहीं रहा और विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेने से मुझे अब अपनी तैयारियों पर जोर देना होगा। कोलकाता रेस मेरे लिये तैयारी के लिहाजÞ से अहम है जहां शीर्ष धावकों से मुझे चुनौती मिलेगी।’’        

बारसोटन को हमवतन डेनिएल चीबी और इथोपिया के तारिकू बेकेले से कड़ी चुनौती मिलेगी। बेकेले के भाई ने वर्ष 2017 में रेस जीती थी। बारसोटन दो बार के वर्ल्ड क्रॉस कंट्री रजत विजेता हैं, वह वर्ष 2013 में अंडर-20 और 2017 में सीनियर रेस में विजेता रहे थे जबकि बेकेले वर्ष 2008 में 3000 मीटर में वर्ल्ड इंडोर चैंपियन रहे थे तथा 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में 10 हजार मीटर में कांस्य जीता था। इसके अलावा एरिट्रिया के सीगे तुईमे और इथोपिया के बेलाइन येगसॉ कोलकाता रेस में वापसी करेंगे। दोनों धावकों ने वर्ष 2017 और 2018 के संस्करणों में हिस्सा लिया था। रेस प्रमोटर विवेक सिंह ने कहा,‘‘ एक बार फिर कोलकाता रेस में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लंबी दूरी के धावक हिस्सा लेने उतर रहे हैं जिसे लेकर हम उत्साहित हैं।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »