28 Mar 2024, 22:01:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मानवजीत संधू 12वीं बार बने ट्रैप राष्ट्रीय चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 12:11AM | Updated Date: Nov 23 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन पंजाब के मानवजीत सिंह संधू ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 63वीं शॉटगन राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष ट्रैप स्पर्धा का खिताब 12वीं बार जीत लिया जबकि राजस्थान के मानवादित्य सिंह राठौड़ ने पहली बार जूनियर खिताब जीता। संधू शूटऑफ से फाइनल राउंड में पहुंचे। उन्होंने फाइनल में 50 में से 42 टारगेट लगाए और सोना ले उड़े। उनके राज्य के साथी  विशवदेव  सिंह सिद्धू 41 के स्कोर के साथ दूसरे और कीनन चेनाई 32 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मानवादित्य ने पंजाब के जंगशेर सिंह विर्क को 45-44 से हराकर पहली बार जूनियर खिताब जीता। राजस्थान के विवान कपूर को 35 के स्कोर के साथ कांस्य पदक मिला। पंजाब की टीम ने सीनियर वर्ग का टीम स्वर्ण और राजस्थान की टीम ने जूनियर वर्ग का स्वर्ण जीता जिससे मानवजीत और मानवादित्य ने गोल्डन डबल पूरा किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »