28 Mar 2024, 14:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनु, वलारिवान और दिव्यांश ने जीते स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 12:24AM | Updated Date: Nov 22 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के तीन युवा निशानेबाजों मनु भाकर, ऐलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार ने चीन के पुतियन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल (राइफल/पिस्टल) में गुरूवार को स्वर्ण पदक जीत लिए। मनु, ऐलावेनिल और दिव्यांश के ये पहले विश्व कप फाइनल स्वर्ण पदक हैं। टूर्नामेंट में भारत पहले दो दिन खाली हाथ रहा लेकिन तीसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने दांव पर लगे चार स्वर्ण पदकों में से तीन जीत लिए। यह पहली बार है जब भारत ने किसी वार्षिक आईएसएसएफ टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। इन तीन स्वर्ण के साथ भारत पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

 

चीन के खाते में दो स्वर्ण हैं। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा, ऐलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा और दिव्यांश ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किये। मनु ने फाइनल में 244.7 का स्कोर किया और दो बार की पूर्व विश्व चैंपियन सर्बिया की जोराना अरुनोविच को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया।

 

मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की वांग कियान ने कांस्य जीता। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय यशस्विनी  देशवाल को छठा स्थान मिला। वलारिवान ने 250.8 का स्कोर कर चीनी ताइपे की लिन यिंग शिन पर 0.1 के मामूली अंतर से जीत हासिल की। शिन का स्कोर 250.7 रहा। इस स्पर्धा में मेहुली घोष को छठा स्थान मिला। दिव्यांश ने भी 0.1 अंक के मामूली अंतर से जीत हासिल की। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अभिषेक वर्मा को पांचवां और सौरभ चौधरी को छठा स्थान मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »