29 Mar 2024, 17:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल रत्न बजरंग और गौरव दुबई में सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:49PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पुनिया और विश्व पावरलिंफिंग चैंपियन महंत गौरव शर्मा को शुक्रवार को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स 2019 के दौरान सम्मानित किया गया। राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता बजरंग को इंडियन पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर-स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया जबकि गौरव को विजनरी लीडर्स ऑफ द ईयर-स्पोर्ट्स अवार्ड मिला। बजरंग ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा,‘‘मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से मुझे सम्मानित करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस तरह के पुरस्कार एथलीटों को प्रेरणा देते हैं।
 
मैंने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है और मैं ओलम्पिक में पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करूंगा।’’पुरस्कार से अभिभूत गौरव ने कहा, ‘‘मैं अपनी भावना को व्यक्त नहीं कर सकता। यह वास्तव में बहुत अच्छा है। पुरस्कार पाकर मैं भावुक हो गया हूं। पावरलिंफिंग एक ऐसा खेल है जिसे लोग ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन मैं अपनी उपलब्धियों से खुश हूं। लोग इस खेल को जरूर चुनेंगे।
 
मैं अपने गुरू द्रोणाचार्य अवार्डी भूपिंदर धवन सर को भी अपने सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ गौरव को हाल ही में लंदन में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह चांदनी चौक के एक मंदिर में ‘महंत (पुजारी)’ हैं। 2007 में उन्होंने न्यूजीलैंड में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने इंग्लैंड में 2016 विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »