29 Mar 2024, 13:52:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंगदान का संकल्प लेंगी मैरीकॉम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:37AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छह बार की महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और ओलम्पिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम अंगदान का संकल्प लेंगी। मैरीकॉम ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जवाहर लाल नेहरु सभागार में अंगदान करने वाले लोगों की याद में अंग पुन:स्थापना बैकिंग संस्था (ओरबो) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय परिवार एवं कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे। मैरीकॉम ने भी अंगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भी अंगदान का संकल्प लेंगी और इसकी तिथि अभी घोषित नहीं करेंगी। उन्होंने इस मौके पर लता मंगेशकर का गाना ‘अजीब दास्तां है’ सुनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »