29 Mar 2024, 18:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तेलंगाना के धनुष का डबल गोल्ड, भारत के 68 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:10AM | Updated Date: Nov 13 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। तेलंगाना के प्रतिभाशाली निशानेबाज धनुष श्रीकांत ने भारत के लिए अपना जूनियर पदार्पण शानदार अंदाज में करते हुए यहां 14वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर स्पर्धा में मंगलवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग दोनों में स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक कुल 68 पदक जीत चुका है जिसमें 24 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य शामिल हैं। धनुष ने 625.3 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और आठ निशानेबाजों के 24 शॉट के फाइनल में 248.2 का स्कोर कर स्वर्ण जीत लिया। भारत के शाहू तुषार माने ने 226.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जबकि ह्रदय हज़ारिका को सातवां स्थान मिला। 

भारतीय तिकड़ी ने 1877.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। जूनियर महिला एयर राइफल स्पर्धा में श्रेया अग्रवाल ने क्वालिफिकेशन में 632 के स्कोर के साथ टॉप किया लेकिन फाइनल में उन्हें 250.6 के स्कोर के साथ रजत से संतोष करना पड़ा। खुशी सैनी को 228.8 के साथ कांस्य मिला। श्रेया, खुशी और आकृति दहिया ने 1877.1 के कुल स्कोर के साथ टीम कांस्य जीता। पुरुष स्कीट का स्वर्ण जीतने वाले अंगद बाजवा ने गनेमत शेखों के साथ मिक्सड टीम स्कीट स्पर्धा का रजत जीता। फाइनल में चीनी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 36-33 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »