28 Mar 2024, 19:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने दूसरे दिन जीते आठ पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 2:47AM | Updated Date: Nov 7 2019 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने कतर के लुसैल में चल रही एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को आठ पदक जीत लिए लेकिन वह कम से कम तीन ओलम्पिक कोटा हासिल करने से चूक गया। लुसैल शूटिंग काम्प्लेक्स में चल रही इस प्रतियोगिता में भारत के चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य सहित 13 पदक हो गए हैं। भारत ने पहले दिन पांच पदक जीते थे और एक ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। पुरुष ट्रैप में कीनन चेनाई क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे लेकिन फाइनल में छठे स्थान पर रहकर कोटा से चूक गए जबकि इस स्पर्धा में तीन ओलम्पिक कोटा थे।
 
कीनन, मानवजीत और पृथ्वीराज की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में 357 के स्कोर के साथ रजत जीता। पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश भनवाला क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में चार ओलम्पिक कोटा थे। इस स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहने वाले निशानेबाज को ओलम्पिक कोटा मिला। अनीश, भावेश शेखावत और आदर्श सिंह की तिकड़ी ने 1716 के कुल स्कोर के साथ टीम कांस्य पदक जीता। जूनियर स्पर्था में आयुष जिंदल, आयुष सांगवान और जपत्येष जसपाल की तिकड़ी ने टीम कांस्य जीता। भारत ने जूनियर पुरुष और महिला 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »