17 Apr 2024, 03:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संदीप ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 12:06AM | Updated Date: Nov 6 2019 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। आंध्र प्रदेश के नागार्जुन यूनिवर्सिटी गुंटुर में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी संदीप सिंह ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 बालक वर्ग के लांग जम्प इवेन्ट में मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया।

संदीप ने यह पदक 6.79 मीटर की छलांग लगाकर प्राप्त किया। इस पदक के साथ अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल आठ पदक अर्जित किए हैं, जिनमें चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »