29 Mar 2024, 02:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा में जूडो और बास्केटबाल का खेल महाकुंभ 8 नवंबर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 1:04AM | Updated Date: Nov 5 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में  बास्केटबाल और जूडो के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन शहीद भगत स्टेडियम में 8 से 10 नवंबर तक किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से पुरूष व महिला खिलाड़ी सिरसा पहुंचेंगे। उपमंडलाधिकारी जयवीर यादव ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित खेलों की तैयारियों व खिलाडियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को खिलाडियों के लिए सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं मुहैया उपलब्ध करवाने को कहा है। बैठक में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के.के बेनीवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत 15 प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा जिला में बास्केटबाल व जूडो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रदेशभर से महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतियोगिताओं में 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल का आयोजन 8 से 10 नवंबर तक किया जाएगा। इसलिए बाहर से खिलाड़ी सिरसा 7 नवंबर को शाम तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाडियों के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए, ताकि बाद में किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी न आए। उन्होंने संबंधित विभागों को पीने के पानी, साफ-सफाई, शौचालय, सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा आदि व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »