29 Mar 2024, 03:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने जीते 7 पदक, प्राग्ना को अंडर-18 ओपन वर्ग का स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 13 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। भारत के आर. प्राग्ना यहां आयोजित वर्ल्ड यूथ चेस चैम्पियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को अंडर-18 ओपन वर्ग का चैम्पियन बनकर उभरे। प्राग्ना ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए सोना जीता। चेन्नई के 14 साल के ग्रैंडमास्टर ने 11वें और अंतिम राउंड में जर्मनी के वालेनटिन बुकेल्स के खिलाफ ड्रॉ खेला और 9 अंकों के साथ विजेता बने। प्राग्ना को हालांकि अपने ही देश के आईएम अर्जुन कल्याण का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने इस वर्ग में टॉप सीड अर्मेनिया के शांत एस. को बराबरी पर रोका।

शांत अगर जीत जाते तो प्राग्ना भारी दबाव में होते लेकिन शांत अर्जुन की चालों का जवाब नहीं दे सके और अंक बांटने पर मजबूर हुए। इससे प्राग्ना को खिताब जीतने का मौका मिल गया। भारत के लिए इस चैम्पियनशिप में कुल सात पदक आए। इसमें तीन रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। यू-16 गर्ल्स कटेगरी में भारत की बीएम अक्षया पदक नहीं जीत सकीं। वह अनोशा माधियान से हारकर पदक से दूर हो गईं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »