28 Mar 2024, 17:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वीटी बूरा प्री क्वार्टर में, नीरजा हारीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2019 1:15AM | Updated Date: Oct 6 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता स्वीटी बूरा ने 75 किग्रा में शनिवार को विजयी शुरुआत करते हुए रूस के उलान उदे में चल रही आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्रीक्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि नीरजा को 57 किग्रा वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। स्वीटी ने मंगोलिया की म्याग्मार्जारगल मुंखबात को 5-0 से पीटा। इससे पहले नीरजा को अपनी पदार्पण विश्व चैंपियनशिप में चीन की जियेरू कियायो से नजदीकी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया लेकिन भारत का विरोध खारिज कर दिया गया। स्वीटी का प्रीक्वार्टरफाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता और दूसरी सीड वेल्स की लॉरेन प्रिंस से मुकाबला होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »