29 Mar 2024, 02:21:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूडो खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2019 6:35PM | Updated Date: Oct 5 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता में भोपाल के जूड़ो खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में भोपाल विजेता बना। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल के खिलाड़ी मोहित मीना (66 किग्रा) और अर्जुन (-55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि जहीर ने रजत तथा आर्यन साहू एवं यश सोनी ने कांस्य पदक जीता। 

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मोहित और अर्जुन का 14 से 19 अक्टूबर तक मणीपुर में होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »