25 Apr 2024, 23:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

झारखंड और महाराष्ट्र की सब जूनियर खो-खो में विजयी शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 3:32PM | Updated Date: Oct 3 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की राजधानी के होटवार में स्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम में राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के 30वें संस्करण की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में 33 राज्य खो खो संघों एवं इकाइयों से लड़के और लड़कियों के वर्ग में 56 टीमें  हिस्सा ले रही हैं और इसका फाइनल 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले दिन कुल 10 मैच खेले गए। बीते साल के चैम्पियन महाराष्ट्र ने जीत के साथ इस साल खिताब बचाने के अपने अभियान की शुरुआत की। महाराष्ट्र की लड़कियों ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 11-2 अंक और एक पारी से जीत हासिल की। संध्या सुरवासे ने शानदार डिफेंस का परिचय देते हुए मैट पर चार मिनट और 50 सेकेंड बिताए जबकि उनकी ही टीम की ओरपाली राठौड और भाग्यश्री बाडे ने चेंिजग करते हुए तीन-तीन अहम अंक अपनी टीम को दिलाए। मेजबान झारखंड ने भी बुधवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। स्थानीय टीम ने असम को एक कड़े मुकाबले में 10-7 एवं पारी से हराया।

 

विकी ने विजयी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सात अंक रेड के माध्यम से जुटाए और अपनी टीम को जीत तक लेकर गए। इसी तरह गुजरात की लड़कियों की टीम ने बिहार को 13 अंक और एक पारी से हराया जबकि ओडिशा ने आंध्र प्रदेश को 12 अंक और एक पारी से हराया। लीग मैचों का आयोजन शुरुआती तीन दिनों तक होगा और फिर पांच अक्टूबर से नाकआउट मैचों का आयोजन होगा। हर ग्रुप से दो टाप टीमें नाकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस साल के संस्करण में चार नई टीमों को शामिल किया गया है। इससे चैम्पियनशिप न सिर्फ बड़ी हुई है बल्कि बीते संस्करण की तुलना में बेहतर भी हुई है। इस साल दादर एवं नागर हवेली, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की टीमें पहली बार शामिल की गई हैं। इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के वर्ग में कुल 800 खिलाड़ी खिताब के लिए खेल रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »