24 Apr 2024, 13:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडियन स्पोर्ट्स फैन को ब्रिटिश संसद में उत्कृष्टता पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 3:16AM | Updated Date: Sep 29 2019 3:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में खेल और सामाजिक सेवा में निरंतर योगदान के लिए ब्रिटिश संसद में पहली बार इंडियन स्पोर्ट्स फैन, यूके के प्रमुख संचालक कुलदीप अहलावत को खेल समुदाय और सामाजिक सेवा के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कॉन्फ्लुएंस फाउंडेशन द्वारा 26 से 28 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ को ब्रिटिश आधार पर भारत के प्रवासी दिवस के रूप में मनाना है। ब्रिटिश संसद से इस ऐतिहासिक क्षण पर अहलावत ने कहा,‘‘मैं बेहद खुश हूं कि खेल प्रशंसकों के विकास में मेरे काम को इस स्तर पर पहचाना और सराहा जा रहा है।
 
यह निश्चित रूप से भारत के लिए एक बड़ा सम्मान है। इसके साथ मैं भारतीय खेल प्रशंसक समुदाय के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं और आगे भी निरंतर योगदान देने का वादा करता हूं।’हरियाणा के रोहतक में जन्मे कुलदीप अहलावत एक उत्साही खेल प्रशंसक हैं जो इंडियन स्पोर्ट्स फैन कम्यूनिटी के माध्यम से यूके में खेल समुदाय की ओर लगातार काम कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 मे सबसे बड़े प्रशंसकों को सम्मानित करने वाले पहले ग्लोबल स्पोर्ट्स फैन अवार्ड्स के साथ हॉकी महिला वर्ल्ड कप 2018 मे ‘5 डेकेड्स 50 पिक्चर्स’ जैसे कार्यक्रम कर फैन्स को एकत्रित होने के कई मौके दिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »