29 Mar 2024, 16:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने जीते चार पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 7:55PM | Updated Date: Sep 25 2019 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर शॉटगन निशानेबाजों ने कजाखिस्तान के अल्माटी में चल रही नौंवीं एशियाई शॉटगन चैंपियनशिप में चार पदक जीत लिए। मंगलवार को यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय सिंह और परिनाज धालीवाल ने जूनियर पुरुष और महिला स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। भारत ने इन स्पर्धाओं के टीम वर्गों में दो रजत पदक भी हासिल किये। अभय ने क्वालिफिकेशन राउंड में 114 का स्कोर कर फाइनल में जगह बनाने के बाद कांस्य पदक जीता। परिनाज ने फाइनल में 39 का स्कोर कर कांस्य जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »