29 Mar 2024, 01:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कुश्ती : विनेश फोगाट की धमाकेदार शुरुआत, ओलंपिक मेडलिस्ट को 13-0 से पटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:41PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारत की विनेश फोगाट ने यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में मंगलवार को जीत के साथ शुरुआत की है। महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में विनेश ने दमदार प्रदर्शन किया और पहले मुकाबले में रियो ओलम्पिक की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
 
मैटसन ने 2016 में रियो में हुए ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था। हालांकि, विनेश को अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कुछ खास परेशानी नहीं हुई और वह शुरुआत से ही उन पर हावी नजर आई।
 
रैफरी ने टेकनिकल सुपरियोरिटी के आधार पर 25 वर्षीय विनेश को विजेता घोषित किया। भारतीय खिलाड़ी को अगले दौर में जपान की मायू मुकाइदा का सामना करना है। जापानी खिलाड़ी ने पिछले साल बुडापेस्ट में हुए विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
 
विनेश 50 किग्रा से अब 53 किग्रा भार वर्ग में रिंग में उतरती हैं। विनेश ने यासर डागु, पोलैंड ओपन और स्पेन ओपन में स्वर्ण पदक जीते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »