24 Apr 2024, 10:22:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व प्रत्यारोपण खेलों में अंकिता ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:35AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। न्यू केसल, यू के में आयोजित विश्व प्रत्यारोपण खेलों की पदक विजेता खिलाड़ी अंकिता श्रीवास्तव ने यहां टी. टी. नगर स्टेडियम पहुंचकर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन से भेंट की। खेल विभाग की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार संचालक डॉ. थाउसेन ने विश्व प्रत्यारोपण खेलों में अंकिता को मिली शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अंकिता को शाबाशी देते हुए कहा कि ओलंपिक स्तरीय विश्व प्रत्यारोपण खेलों में तीन पदक जीत कर भोपाल की अंकिता ने देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
 
उन्होंने अंकिता के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अंग दानदाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उल्लेखनीय है कि अंकिता ने अपनी मां को 74 प्रतिशत लीवर दान किया है। अंकिता श्रीवास्तव ने एथलेटिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3.61 मीटर की स्वर्णिम छलांग के साथ पहला स्वर्ण और  बाल थ्रो में 31.7 मी थ्रो कर  दूसरा स्वर्ण पदक देश को दिलाया। इसके अलावा अंकिता ने 100 मी दौड में रजत जीतकर तीसरा पदक देश को दिलाया। वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »