28 Mar 2024, 21:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रदीप नरवाल ने 1000 रेड अंक पूरे कर रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 7:39PM | Updated Date: Sep 10 2019 7:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। करिश्माई रेडर प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी के इतिहास में 1000 रेड अंक पूरे कर नया इतिहास रच दिया है। प्रदीप ने सोमवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इन्डोर स्टेडियम में खेले गए 83वें मैच में 26 रेड अंक बनाये जिसके दम पर पटना पायरेट्स ने तमिल तलाइवाज को 51-25 से शिकस्त दे दी। प्रदीप ने इसके साथ ही प्रो कबड्डी के इतिहास में ऐतिहासिक 1000 रेड अंक पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में प्रदीप अपने पुराने रंग में दिख रहे थे और कुल 26 रेड प्वाइंट्स किए। इस सीजन का एक मैच में ये दूसरे सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स है। 

इनसे ऊपर पवन सहरावत 29 रेड प्वाइंट्स के साथ खड़े हैं। प्रदीप के अलावा जयदीप ने भी डिफेंस में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीजन का तीसरा और करियर का 12वां हाई फाइव पूरा किया। तमिल की ओर से अजीत कुमार ने सुपर-10 करते हुए सबसे ज्यादा 10 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। प्रो कबड्डी इतिहास में तमिल पर पटना की ये 8 मैचों में ये 5वीं जीत है, और इस सीजÞन में पटना की तमिल पर लगातार दूसरी जीत है। हालांकि इस जीत के बाद भी पटना अभी भी 20 अंकों के साथ आख़रिी पायदान पर और तमिल इस मैच को हारकर भी 11वें नंबर पर बना हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »