17 Apr 2024, 01:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यू मुम्बा ने जयपुर को 47-21 से दी शिकस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 1:51AM | Updated Date: Sep 1 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। यू मुम्बा ने शनिवार को बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी सीजन-7 में एकतरफा मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-21 से मात दे दी। यू मुम्बा की ओर से इस मैच के हीरो रहे कप्तान फजल अत्राचली जिन्होंने हाई फाइव करते हुए 6 टैकल प्वाइंट्स लिए। उनका बख़ूबी साथ निभाया एक और हाई फाइव करने वाले हरेन्द्र कुमार ने। इसके अलावा रेडिंग में यू मुम्बा की ओर से अभिषेक सिंह ने सबसे ज्यादा 13 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफÞ से कप्तान दीपक हुडा ने एक फिर निराश किया और सिफर् 3 प्वाइंट्स हासिल किए जबकि अमित हुडा को 3 टैकल प्वाइंट्स मिले। अभिषेक ने प्रो कबड्डी के इतिहास में अपना 100 रेड प्वाइंट्स पूरे कर लिए।। मुम्बा ने मुकाबला 26 अंकों से अपने नाम कर लिया। मुम्बा की जयपुर पिंक पैंथर्स पर ये 17 मैचों में 9वीं जीत थी। इस जीत के साथ ही अब यू मुम्बा12 मैचों में 34 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर आ गए हैं, जबकि 12 मैचों में 37 अंकों के साथ जयपुर अभी भी अपना तीसरा स्थान बचाने में कामयाब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »