28 Mar 2024, 21:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो पैरालंपिक का काउंटडाउन शुरु, भारत का दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 8:15PM | Updated Date: Aug 25 2019 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में 2020 में ओलंपिक खेलों के बाद होने वाले पैरालंपिक का काउंटडाउन आज से शुरु हो गया है और भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य रखा है। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने टोक्यो पैरालंपिक के काउंटडाउन के मौके पर रविवार को राजधानी में एक समारोह रखा जिसमें पीसीआई ने अपने कई पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के सर्वोच खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया और 29 अगस्त को खेल रत्न से सम्मानित होने जा रहीं दीपा मलिक मौजूद थीं।
 
भारत ने 2016 के पिछले रियो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित चार पदक जीते थे। पीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह  ने इस मौके पर कहा, आज से ठीक एक साल बाद 25 अगस्त 2020 को टोक्यो में पैरालंपिक शुरु होंगे। टोक्यो पैरालंपिक का काउंटडाउन शुरु हो चुका है और हमने टोक्यो में रियो से ज्यादा दोहरी पदक संख्या का लक्ष्य रखा है। गुरशरण ने कहा, भारत ने पहली बार पैरालंपिक में 1968 में हिस्सा लिया था। भारत उसके बाद से अबतक पैरालंपिक में कुल 11 पदक जीत चुका है। लेकिन हम टोक्यो में एक ही पैरालंपिक में 11 से ज्यादा पदक जीतने का लक्ष्य रखकर चल रहे हैं। हमारे पैरा एथलीट कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खिलाड़ियों को किसी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »