29 Mar 2024, 01:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शॉटगन विश्वकप : महिला स्कीट में 24वें स्थान पर रहीं अरीबा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 5:54PM | Updated Date: Aug 22 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अरीबा खान ने फिनलैंड के लाहिती में चल रहे शॉटगन विश्वकप की स्कीट स्पर्धा में संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए 24वां स्थान हासिल किया। अरीबा ने इस साल के शुरु में इटली में हुए शॉटगन विश्वकप में 109 का स्कोर किया था और उन्होंने उसी क्वालिफाइंग स्कोर को लाहिती में भी दोहराया। लेकिन अपनी स्थिति में सुधार कर 24वां स्थान हासिल किया। चीन की मिंग वेई ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया।
 
इस स्पर्धा का दूसरा ओलंपिक कोटा जर्मनी की नेले विस्मर ने जीता जो इस स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रही थीं। भारत की ओर से सानिया शेख और कार्तिकी सिंह शेखावत क्रमश: 98 और 96 का स्कोर कर 63वें तथा 65वें स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में भारत के मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरुका और अंगद वीर सिंह बाजवा दो राउंड के बाद 46, 45 और 44 का स्कोर कर क्रमश: 64वें, 73वें और 91वें स्थान पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »