29 Mar 2024, 12:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व युवा शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी करेगी मुंबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 6:05PM | Updated Date: Aug 17 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के उभरते हुए खिलाड़ी और विश्व के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर प्रगनानानथा आर अक्टूबर में मुंबई में शुरू हो रही विश्व युवा शतरंज प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र होंगे। चेन्नई के रहने वाला यह 14 साल का खिलाड़ी छह विश्व चैम्पियनों से युक्त टीम की अगुआई करेगा। विभिन्न आयु वर्ग में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट एक से 13 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। बालिकाओं में नागपुर की दिव्या देशमुख भारतीय चुनौती संभालेंगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 में आयोजित की जाएगी।
 
आयोजन समिति के चेयरमैन और महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्य मंत्री डॉ परिणय फुके ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत के लिए यह सम्मान की बात है। हम यहां अलग-अलग आयुवर्ग में कम से कम छह विश्व चैम्पियन खिलाड़यिों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारी कोशिश इस टूर्नामेंट को भारत का सबसे बड़ा शतरंज टूर्नामेंट बनाने की है।
 
ऑल मराठी चेस फेडरेशन द्वारा आल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में अभी तक 62 देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। वहीं आने वाले कुछ सप्ताह में कुछ और देश इसमें शामिल हो सकते हैं। पवाई के रेनेसेंस होटल में आयोजित की जाने वाली इस शतरंज प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, फ्रांस, इटली और अजरबेजान जैसे शतरंज के दिग्गज देश हिस्सा ले रहे हैं।
 
भारत ने 2004 से इसकी शुरुआत से लेकर अभी तक यहां शानदार प्रदर्शन किया है और कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। फुके ने कहा, ‘‘हमने बीते वर्षों में कई युवा खिलाड़ी दिए हैं। हमारा लक्ष्य है कि जोश और जुनून से भरे युवा खिलाड़ी इस खेल में हिस्सा लें और इस तरह के विश्व स्तर के टूर्नामेंट में शिरकत करें।
 
नैसकॉम के सह-संस्थापक हरीश मेहता ने कहा, ‘‘मैं एआईसीएफ और ऑल मराठी चेस महासंघ का इसके लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि सभी खिलाÞड़यिों के लिए हम  बेहतरीन मेजबान साबित होंगे।’’ टूर्नामेंट के निदेशक फिडे एशिया जोन 3.7 के अध्यक्ष रवींद्र डोंगरे ने कहा, ‘‘हम फीडे का इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और इस शानदार टूर्नामेंट के शानदार मेजबान बनने को तैयार हैं।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »