29 Mar 2024, 19:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा ने चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:45AM | Updated Date: Aug 12 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के अपने छठे मैच में रविवार को यहां एका एरेना में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को 33-30 से हरा दिया। हरियाणा ने अपने पिछले तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 35-26 से करारी शिकस्त दी थी और अब उसने मौजूदा चैंपियन को तीन अंकों के अंतर से हरा दिया।हरियाणा की यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है और वह 16 अंकों के साथ तालिका में नौंवें स्थान पर पहुंच गयी है। बेंगलुरु की छह मैचों में यह दूसरी हार है और वह 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में तेलुगू टाइटंस को 47-26 से शिकस्त दी थी लेकिन हरियाणा से उसे हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा के स्टार रेडर विकास कंडोला ने 21 रेड में 11 अंक बटोरे और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विकास काले ने डिफेंस में मजबूती दिखाते हुए नौ टैकल में छह अंक जुटाए। हरियाणा ने रेड से 18 और डिफेंस से 12 अंक जुटाए। बेंगलुरु की तरफ से रोहित कुमार ने 17 रेड में 10 अंक जुटाए। बेंगलुरु ने रेड से 17 और डिफेंस से नौ अंक जुटाए। दोनों टीमों के बीच डिफेंस में तीन अंकों का फासला ही मैच में सारा अंतर पैदा कर गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »