29 Mar 2024, 07:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होंडा को चार जीत के साथ अधिकतम 10 पोडियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 2:21AM | Updated Date: Aug 5 2019 2:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। ईडेमिट्सु होंडा रेसिंग इंडिया के राइडरों ने एमआरएफ एफएमएससीआई इण्डियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे राउण्ड की पीएस 165 और पीएस 201-300 सीसी क्लास में रविवार को दोहरी जीत हासिल की। निवार को दोनों क्लासेज़ पीएस 165 और पीएस 201-300 सीसी में जीत हासिल करने के बाद होंडा के राइडरों ने एक बार फिर से 2 जीतों एवं 5 और पोडियम्स के साथ अपने प्रदर्शन को दोहराया है। राजीव ने प्रो-स्टॉक 165 में दोहरी जीत के साथ 10 पोडियम फिनिश किए, वहीं अनीश ने इस राउण्ड में प्रो-स्टॉक 201-300 में शानदार प्रदर्शन दिया। इसके साथ होंडा  रेसिंग इंडिया अब दोनों क्लासेज़ में तीनों क्षेत्रों  दृष्टि से शीर्ष पर बनी हुई है।

इस राउण्ड के समाप्त होने के साथ होंडा रेसिंग टीम  अब इसी सप्ताहान्त एशिया की सबसे बड़ी चैम्पियशिप एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के चौथे राउण्ड में हिस्सा लेने के लिए झुहाई के लिए रवाना हो जाएगी। जीव पीएस 165 सीसी की दूसरी रेस के आखिरी लैप में जीत हासिल की जबकि शरत  ने एक और पोडियम फिनिश किया। राजीव ने अब 100 अंक के साथ चैम्पियनशिप में चारों रेसों में जीत हासिल की है और शरत  भी 93 अंकों के साथ टॉप 3 में बने हुए हैं।  स्टॉक 201-300 सीसी क्लास के पहले सीज़न में होंडा के तीनों राइडरों ने दोनों दिन अपना प्रभुत्व बनाए रखा। बली के राइडर अनीश शेट्टी ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए पहले पॉज़िशन पर फिनिश किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »