29 Mar 2024, 03:44:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लवलीना और नीरज को स्वर्ण, भारत को छह पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 1:32AM | Updated Date: Aug 4 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहैन (69 किग्रा) और इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता नीरज (57 किग्रा) ने रूस के कासपिएस्क में मग्मोमेद सलाम उमाखानोव मेमोरियल इंटरनेशनल बाक्सिंग टूर्नामेंट में शनिवार को स्वर्ण पदक जीत लिए। भारत ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। गौरव सोलंकी (56) को रजत मिला। पूजा रानी को 75 किग्रा, गोविन्द साहनी को 49 किग्रा और जानी को 60 किग्रा में कांस्य पदक मिला।
 
असम की लवलीना ने इटली की असुंता कैंफोरा को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लवलीना ने इससे पहले इंडिया ओपन में रजत और स्ट्रैंडजा कप में कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन को हराने  वाली नीरज ने फाइनल में रूस की मलिका शाखिदोवा को 3-0 से पराजित कर भारत को स्वर्ण दिलाया जबकि गौरव सोलंकी को उज्बेकिस्तान के अब्दुलखाय शरखमातोव के हाथों 0-5 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा, गोविन्द और जानी को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »