19 Apr 2024, 15:17:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होंडा के राइडरों को तीसरे राउण्ड में 5 पोडियम फिनिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 12:55AM | Updated Date: Aug 4 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। दूसरे राउण्ड के एक महीने बाद इण्डियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप के तीसरे राउण्ड में आईडेमिट्सु होंडा रेसिंग इण्डिया टीम और भी मजबूत बनकर उभरी है। प्रो-स्टॉक 165 और प्रो-स्टॉक 201-300 क्लास में आईडेमिट्सु होंडा रेसिंग इण्डिया टीम के राइडरों ने शनिवार को अपनी झोली में 5 और पोडियम शामिल कर लिए। प्रो स्टॉक 165 सीसी में राजीव ने लगातार तीसरी जीत हासिल की और अनीश होंडा के लिए डबल पोडियम के साथ तीसरे पोजीशन पर रहे। आज पीएस 165 रेस बेहद रोचक रही, जिसमें टॉप 3 राइडरों के बीच 1 सेकण्ड से भी कम का अंतर रहा।

एक बार फिर से लगातार तीसरी रेस में होंडा के एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप राइडर राजीव सेथु ने ग्रिड पर पहले पोजीशन के साथ शानदार शुरूआत की। तीसरे लैप में जगन के द्वारा ओवरटेक के बावजूद राजीव ने अपने आप को कूल रखा। आखिरकार छठे लैप में राजीव सबसे तेज लैप समय के साथ सबसे पहले चैकर्ड लाईन को पार कर गए। प्रो-स्टॉक 201-300 सीसी में आईडेमिट्सु होंडा रेसिंग इण्डिया के तीनों राइडरों ने सभी पोडियम फिनिश हासिल किया। हुबली के राइडर अनीश शेट्टी ने रेस में भी अपना वर्चस्व बनाए रखा। अनीश ने इस क्लास में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। बैंगलुरू के अभिषेक ने दूसरे और स्थानीय राइडर अरविंद बी ने तीसरे स्थान पर पोडियम फिनिश किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »