20 Apr 2024, 07:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस में 4 भारतीय बॉक्सरों ने पदक किए पक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 1:45AM | Updated Date: Aug 2 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता लोवलिना बोर्गाहेन (69 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर रूस के कास्पिएस्क में चल रहे मग्मोमेद सलाम उमाखानोव मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट-2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जिसके साथ भारत के कुल चार पदक पक्के हो गए हैं। इंडिया ओपन के स्वर्ण विजेता नीरज (57 किग्रा) और 2018 वर्ल्ड यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप के कांस्य विजेता जॉनी (60 किग्रा) ने भी गुरुवार को सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जिसके बाद इस टूर्नामेंट में भारत के कुल चार पदक पक्के हो गए हैं। 2019 के स्ट्रैंड्जा कप की कांस्य विजेता लोवलिना ने क्वार्टरफाइनल में रूस की अनास्तासिया सिगाएवा को 5-0 से पराजित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »