29 Mar 2024, 20:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुजरात ने दिल्ली का विजय अभियान रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 12:18AM | Updated Date: Aug 2 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोरे जीबी और रोहित गुलिया के शानदार प्रदर्शन से गुजरात सुपरजायंट्स ने दबंग दिल्ली को प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में गुरूवार को 31-26 से हरा दिया। गुजरात ने इस जीत से दिल्ली का विजय अभियान रोक दिया। गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है और वह 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली की चार मैचों में यह पहली हार है लेकिन वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर विराजमान है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए थे और दोनों ने एक-एक मैच जीता था। एक मैच टाई रहा था।लेकिन इस बार गुजरात ने दिल्ली को पहले ही मुकाबले में मात दे दी।
 
दिल्ली ने अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 34-33 से, दूसरे मैच में तमिल तलाईवास को 30-29 से और तीसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स को 41-21 से हराया था लेकिन गुजरात ने उसके विजय रथ को मोरे और गुलिया के शानदार खेल से थाम लिया। मोरे ने नौ और गुलिया ने आठ अंक बनाये। गुलिया ने 13 रेड से सात अंक बटोरे जबकि मोरे ने डिफेंस में चार अंक टीम को दिलाये। दिल्ली की तरफ से नवीन कुमार ने 10 और चंद्रन रंजीत ने पांच अंक जुटाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली ने रेड से 13 और डिफेंस से नौ अंक बनाये जबकि गुजरात ने रेड से 17 और डिफेंस से 10 अंक बनाये। दोनों टीमों को आलआउट से दो-दो अंक मिले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »