29 Mar 2024, 19:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हर्षित ने स्वर्ण और एश्वर्य ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 12:57AM | Updated Date: Jul 30 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश की राजधानी नई दिल्ली में 28 जुलाई से प्रारंभ हुई 12वीं सरदार सज्जन सिंह मेमोरियल मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग  अकादमी के खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने 10 मीटर एयर रायफल जूनियर बालक स्पर्धा में जहां मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया वहीं एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर रायफल यूथ मेन इवेन्ट में रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी दोनों खिलाड़यिों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता में हर्षित बिंजवा ने 249 अंको के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि एश्वर्य प्रताप सिंह ने 249.9 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता। गत वर्ष केरल में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के टॉप 15 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 2 अगस्त, 2019 तक खेली जायेगी। प्रतियोगिता में अकादमी के कुल 15 खिलाड़ी शूटिंग प्रशिक्षक वैभव शर्मा के नेतृत्व में भागीदारी कर रहे हैं। इसमें 13 रायफल और 02 पिस्टल खिलाड़ी शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »