25 Apr 2024, 07:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीनियर महिला हॉकी चैम्पिनयनशिप 28 जुलाई से चम्बा में, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 1:51AM | Updated Date: Jul 25 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप का चम्बा में प्रसिद्ध मिंजर मेले के दौरान 28 से 30 जुलाई तक आयोजन किया जाएगा जिसका राज्यपाल कलराज मिश्र उद्घाटन करेंगे। हिमाचल प्रदेश संघ के महासचिव रोमेश पठानिया ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता नॉकआऊट आधार पर होगी तथा इसमें प्रदेश के सभी जिलों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी, स्मृति चिन्ह और 15 हजार रुपए नगद प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। 
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों का आधारभूत ढाँचा विकसित करने के साथ खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसी वर्ष हिसार में सम्पन्न हुई सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में प्रदेश की बेटी महिमा पुण्डीर(गोलकीपर) का इंडिया कैम्प के लिए चयन किया गया है। गत वर्ष 2018 सब जूनियर लड़कों की टीम ने सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के शीर्ष तीन में जगह बना कर कांस्य पदक जीता था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »