20 Apr 2024, 01:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Pro Kabaddi League: दिल्ली की तेलुगू पर एक अंक से रोमांचक जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 1:47AM | Updated Date: Jul 25 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। नवीन कुमार के 14 अंकों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने तेलुगू टाइटंस को प्रो कबड्डी लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में बुधवार को मात्र एक अंक के अंतर से 34-33 से हरा दिया। मैच में एक मिनट शेष रहते दिल्ली के पास 34-32 की बढ़त थी। तेलुगू टीम के  सबसे सफल रेडर सूरज देसाई ने अंतिम रेड में एक अंक लिया लेकिन वह हार का अंतर ही काम कर पाए। देसाई ने 15 रेड में सबसे ज्यादा 18 अंक जुटाए। दिल्ली के लिए नवीन ने 14 और चंद्रन रणजीत ने छह अंक बटोरे। तेलुगू टीम ने रेड से 27 और दिल्ली ने 24 अंक जुटाए। दिल्ली ने इस जीत से अपना खाता खोला जबकि तेलुगू को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »