24 Apr 2024, 16:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक के लिये 14236 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग: रिजिजू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 12:23AM | Updated Date: Jul 23 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि अगले वर्ष जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिये 27 विभिन्न खेलों में 14236 खिलाड़यिों को ट्रेनिंग दी जा रही है जिनमें 4269 लड़कियां हैं। रिजिजू ने सोमवार को राज्य सभा में टोक्या ओलंपिक-2020 की तैयारियों पर यह जानकारी सदन में दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खेलों के लिये आधारभूत ढांचे में सुधार और कोचिंग, खिलाड़यिों के खान-पान तथा उपकरणों के लिये भी विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। खेल मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि टोक्यो ओलंपिक के लिये 27 विभिन्न खेलों में विभिन्न सेटरों में 14236 प्रतिभाशाली खिलाड़यिों को तैयार किया जा रहा है जिनमें 4269 लड़कियां शामिल हैं। 

 
महिला खिलाड़यिों को बेहतर माहौल मुहैया कराने के लिये पंजाब के बादल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और कर्नाटक के मेदीकेरी में अलग से तीन ट्रेनिंग सेंटर भी बनाये गये हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में रिजिजू ने बताया कि 295 एथलीटों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम(टॉप्स) के तहत भी वर्ष 2014 से अब तक मदद दी जा रही है। इन खिलाड़यिों के लिये देश और विदेश में विभिन्न सेंटरों में ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा इन खिलाड़यिों को टॉप्स योजना के तहत प्रति माह 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »