28 Mar 2024, 15:47:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

19 दिनों में 5 गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमा दास ने PM मोदी से किया ये वादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 11:36AM | Updated Date: Jul 22 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 19 दिनों में 5 गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की नई 'उड़न परी' हिमा दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया है कि वह कड़ी मेहनत करती रहेंगी और देश के लिए और पदक लाएंगी। रविवार को पीएम मोदी ने ट्विटर पर हिमा दास बधाई देते हुए लिखा था कि भारत को हिमा दास की पिछले कुछ दिनों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हर कोई इस बात से बहुत खुश है कि उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच पदक जीते। उनको बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
 
इस पर हिमा दास ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद नरेंद्र मोदी सर। मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगी और अपने देश के लिए और पदक लाऊंगी। इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कई दिग्गज हस्तियों ने 19 साल की उम्र में यूरोप में 19 दिनों के भीतर 5 गोल्ड मेडल जीतने पर हिमा दास को बधाई दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »