25 Apr 2024, 13:10:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द्रोणाचार्य भूपेन्द्र और मिस्टर ओलम्पिया मुकेश बने फिटनेस वर्ल्ड के ब्रांड एम्बेसेडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:48PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मिस्टर ओलम्पिया मुकेश सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए फिटनेस वर्ल्ड का नया ब्रांड एम्बेसेडर घोषित किया गया है। फिटनेस वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक डा दिनेश कपूर ने नोयडा स्थित फिटनेस वर्ल्ड काम्प्लेक्स में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में यह घोषणा की। इस अवसर पर सम्पत राय (निदेशक), एच पी गिल तथा जितेन्द्र वालिया फिटनेस वर्ल्ड की ओर से उपस्थित थे।
 
गुरुजी फिटनेस एकेडमी की तरफ से द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मिस्टर ओलम्पिया मुकेश सिंह, सुजीत खत्री, विश्व चैम्पियन सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे। फिटनेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स और फिटनेस इक्विपमेंट के बहुत बड़े निर्माता और आयातक हैं। गुरुजी फिटनेस एकेडमी तथा फिटनेस वर्ल्ड के संयुक्त प्रयास से देश भर में अनेक सेंटर खोले जायेंगे तथा नौजवानों में फिट और स्वस्थ रहने के साथ साथ खेल के प्रति रुचि जागृत की जायेगी। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मुकेश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वे इस दिशा में निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त कर लेंगे तथा इस क्षेत्र में नौजवानों की रुचि को नई उंचाइयों तक ले जायेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »