29 Mar 2024, 11:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्राजील ने विश्व फिना तैराकी में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:54PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वांगझू। ब्राजील ने फिना विश्व चैंपियनशिप में बुधवार को यहां महिलाओं की पांच किलोमीटर ओपन वाटर तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। ब्राजील की एना मार्सेला चुना ने 57 मिनट 56.0 सेकंड का समय लेकर विश्व चैंपियनशिप की पांच किलोमीटर रेस में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
 
चुना ने 25 किलोमीटर की लंबी दूरी की स्पर्धा में भी अपना दबदबा बनाये रखा। उन्होंने वर्ष 2011 शंघाई विश्व चैंपियनशिप की 25 किलोमीटर रेस में भी स्वर्ण पदक जीता था जबकि कजान 2015 और बुडापेस्ट 2017 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीते थे जिसके बाद उनके खाते में तीन स्वर्ण पदक आ गये हैं।
 
लेकिन छोटी दूरी की रेस में 5 किलोमीटर में चुना ने कांस्य पदक जीता। दो वर्ष पूर्व उन्होंने बुडापेस्ट में भी पदक जीता था। ब्राजीली तैराक ने कहा,पांच किलोमीटर में अच्छी ट्रेनिंग हो तो पदक जीतना आसान होता है। यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन मैं पदक से खुश हूं। फ्रांस की आरिली मुलर ने 57:57 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता वहीं अमेरिका की हाना मूरे ने तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »