28 Mar 2024, 17:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

एशियाई कैडेट कुश्ती में छत्रसाल स्टेडियम पहलवानों की धूम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:49AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने कजाकिस्तान में हाल में आयोजित एशियाई कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल वर्ग में दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते जिनमें से छत्रसाल स्टेडियम के पहलवानों ने पांच पदक जीतकर देश और अखाड़े का नाम रोशन किया। पद्मभूषण से सम्मानित द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबली सत्पाल ने छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े पहुंचने पर पदक विजेता पहलवानों का स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
 
छत्रसाल स्टेडियम में विशेष अधिकारी के रुप में कार्यरत दो बार के ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने रुस से फोन कर पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी। सुशील अपनी ओलंपिक तैयारियों के लिए इस समय रुस में हैं। छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने 51 किग्रा वर्ग में सुनील ने कांस्य पदक, 55 किग्रा में अमन ने स्वर्ण, 65 किग्रा में मनीष ने कांस्य, 92 किग्रा में मोनू दहिया ने रजत और 110 किग्रा में अनिरुद्ध ने कांस्य जीता।
 
55 किग्रा के फाइनल में अमन ने उजबेकिस्तान के पहलवान को 12-2 से हराया। भारतीय कुश्ती महासंघ ने अमन और दो अन्य पहलवानों को कजाकिस्तान में एक सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों के साथ अभ्यास करने का मौका प्रदान किया है। महाबली सतपाल ने इसके लिए कुश्ती महासंघ को धन्यवाद दिया और पहलवानों के अच्छे प्रदर्शन के लिए स्टेडियम के सभी कोचों को बधाई दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »