28 Mar 2024, 20:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय एथलीटों ने अलमाटी में जीते तीन स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:04AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय एथलीटों ने कजाकिस्तान के अलमाटी में 29वीं जी कोसानोव मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट के पहले दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत लिया। मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर दौड़ में एक मिनट 49.12 सेकेंड का समय, गगनदीप सिंह ने डिस्कस थ्रो में 52.39 मीटर की दूरी और नवजोत कौर ने 54.80 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। मित्रावरुण ने पुरुष डिस्कस थ्रो में 49.54 मीटर के साथ रजत हासिल किया। महिला हैमर थ्रो में ज्योति ने 58.69 मीटर के साथ रजत और अनिता ने 55.38 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »