29 Mar 2024, 20:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मेजर लीग बेसबॉल ने भारत में रखा कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 8:20PM | Updated Date: Jul 2 2019 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने भारत में अपने खेल का विस्तार करने के लिये कदम रख दिया है और उसने दिल्ली में अपना अंतरराष्ट्रीय कार्यालय खोल दिया है। एमएलबी का यह छठा अंतरराष्ट्रीय कार्यालय है। इसका उद्देश्य भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देना है। एमएलबी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय) जिम स्मॉल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मंगलवार को यहां यह कार्यालय खोलने की घोषणा की। कैफ आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच भी हैं।एमएलबी फर्स्ट पिच ग्रासरूट स्तर का कार्यक्रम है जो पहले से ही मैक्सिको और चीन में बेसबॉल को बढ़ावा दे रहा है।

इसे भारत में पहली बार शुरू किया गया है और दिल्ली, बेंगलुरू तथा मुंबई में 300 स्कूलों में इसे शुरू कर बेसबॉल को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम से छात्रों को खेल की बारीकियां समझने का मौका मिलेगा और इस दौरान एमएलबी के अंतरराष्ट्रीय कोच कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। स्मॉल ने इस अवसर पर कहा,‘‘भारत में हमारे लिये अपार संभावनाएं हैं और यही कारण है कि हम भारत में इस ग्रास रूट कार्यक्रम को लांच कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत एमएलबी के बढ़ते ब्रांड का एक मजबूत हिस्सा बने।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »