18 Apr 2024, 14:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजीव ने अभ्यास में टॉप 10 में फिनिश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 12:46AM | Updated Date: Jun 29 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुजुका सर्किट। एक पखवाड़े पहले सुजुका में चार घंटे की एंड्युरेन्स में अनुभव पाने के बाद इदेमित्सु होंडा रेसिंग इण्डिया टीम के राइडर राजीव सेतू और सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को सुजुका में एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के चौथे राउंड के तीन अभ्यासों में काफी सुधार किया। राजीव एआरआरसी में तीसरे साल में हैं। एफपी 1 में उनका सर्वश्रेष्ठ लैप टाईम 2:30:826 रहा जो लीड राइडर एंडी फैडली से मात्र एक सेकेंड दूर था। कुल मिलाकर तीनों एफपी सत्रों में राजीव ने 2:30:826 के लैप टाईम के साथ टॉप 10 में फिनिश किया। आज का दिन रूकी राइडर सेंथिल के लिए भी अच्छा रहा।

 
18 वर्षीय सेंथिल का लैप टाईप एफपी 1, एफपी 2 और एफपी 3 के बीच एक सेकेंड कम हुआ और उन्होंने 2:34:302 के लैप टाईम के साथ 24वें स्थान पर फिनिश किया। कल की बारिश के बाद सुजुका सर्किट थोड़ा मुश्किल हो गया था। शुक्रवार के संयुक्त अभ्यास में इंडोनेशियाई राइडरों ने टॉप 3 स्थानों पर जगह हासिल की। राजीव ने अभ्यास के बाद कहा, ‘‘आज मैंने हर प्रेक्टिस में बाइक सेट-अप के साथ प्रयोग करने की रणनीति बनाई थी। हर प्रेक्टिस के पहले आधे हिस्से में राइडिंग के दौरान मेरा आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ गया। फास्ट राइडरों के साथ मुकाबला बहुत मुश्किल था। लेकिन पहली बार टॉप 4 में फिनिश करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »