16 Apr 2024, 12:54:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉंक्सिंग चैम्पियनशिप : खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 5:57PM | Updated Date: Jun 14 2019 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तराखण्ड के रूद्रपुर में 8 से 13 जून तक खेली गयी तीसरी यूथ नेशनल बॉंक्सिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य बॉंक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
 
चैम्पियनशिप में बॉंक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी करण गुप्ता ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में पहले मुकाबले में तेलंगाना के खिलाड़ी को 5-0 से, प्री-क्वार्टर फायनल में अरूणाचल के खिलाड़ी को 5-0 से तथा क्वार्टर फायनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी को 3-2 से परास्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।
 
इसी तरह अकादमी के खिलाड़ी रोजन फ्रांसिस ने 91 किलोग्राम भारवर्ग में उड़ीसा और गुजरात के खिलाड़ियों को नॉक आउट किया और कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार अकादमी की खिलाड़ी अर्पिता शुक्ला ने 81 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की खिलाड़ी को नॉक आउट किया और क्वार्टर फायनल में असम की खिलाड़ी को 5-0 से शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने अकादमी की सहायक प्रशिक्षक सुश्री नेहा कश्यप और नितीश यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भागीदारी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »